गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता एम्स गोरखपुर के नाम पर फर्जी वैकेंसी निकालकर आए दिन लोगों को गुमराह किया जा रहा है। ताजा मामले में एम्स गोरखपुर में वार्ड अटेंडेंट, किचन हेल्पर और सपोर्ट स्टॉफ की सीधी भर्ती का फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वेबसाइट पर अब तक डेढ़ हजार लोग इस विज्ञापन को देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर 300 लोगों ने कमेंट किया है और 52 लोगों ने इस विज्ञापन को शेयर भी किया है। वहीं, एम्स प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है। कहा है कि वैकेंसी के विज्ञापन पूरी तरह से फर्जी हैं।एम्स प्रशासन के मुताबिक, एम्स गोरखपुर में वार्ड अटेंडेंट, किचन हेल्पर और सपोर्ट स्टाफ भर्ती-2026 का एक फर्जी विज्ञापन फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें बिना परीक्षा डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए नियुक्ति बताते हुए य...