गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने गोरखपुर एम्स के द्वितीय फेज के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर एम्स के कई प्रकरणों की जानकारी दी। इसके साथ ही सांसद ने गोरखपुर में हो रहे विकास कार्यों से भी अवगत कराया। सांसद रवि किशन ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान गोरखपुर एम्स के विस्तार की मांग की गई है। द्वितीय फेज के विस्तार में ट्रामा सेंटर निर्माण पर भी जोर दिया गया है। इसके साथ ही द्वितीय फेज के विस्तार में मरीजों को और भी कई सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके विस्तार की जो भी मांग की केंद्रीय मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक रुख दिखाया। मंत्री ने कहा कि मांगों के पूर...