गोरखपुर, जून 12 -- गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अपनी मां का उपचार कराने पहुंचे युवक ने सुरक्षा कर्मियों पर मोबाइल छीनने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। गीडा क्षेत्र निवासी देवानंद शुक्रवार को अपनी मां उर्मिला देवी को न्यूरोलाजी ओपीडी में दिखाने आए थे। प्रतीक्षा के दौरान अस्वस्थ मां को कुर्सी पर बैठाने को लेकर उनकी सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो सुरक्षा कर्मियों ने मोबाइल छीन लिया और दुर्व्यवहार किया। उन्होंने एम्स थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- हरपालपुर सीएचसी में कर्मचारी से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...