बरेली, फरवरी 18 -- वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रदेश के प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अमित घोष को बुलाया। उनसे बरेली में 300 बेड अस्पताल को सरकारी या पीपीपी मॉडल पर संचालित करने, बरेली में एम्स की स्थापना व एक क्रिटिकल केयर सेंटर की स्थापना में प्रगति किए जाने पर चर्चा की। वन मंत्री ने बताया कि एम्स की स्थापना केंद्र सरकार के स्तर से होनी है। इस विषय में प्रमुख सचिव के माध्यम से एक पत्र दिया गया है। साथ ही बरेली में लंबे समय से रिक्त चल रहे कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट एवं न्यूरोलॉजिस्ट पदों को शीघ्र भरने के लिए संबंधित को निर्देशित करने के लिए भी कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...