एम्स की सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा में देशभर में प्रथम आए डीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र डॉ. विजय
बोकारो, जून 8 -- बोकारो प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र डॉ. विजय मनोहर ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, शहर और राज्य का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 2014 बैच के छात्र रहे डॉ. विजय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली द्वारा आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी एग्जाम-2026 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने एमसीएच रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी की अखिल भारतीय परीक्षा में रैंक-1 हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में उपलब्ध इस पाठ्यक्रम की एकमात्र सीट पर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। आगामी तीन वर्षों तक वे गुर्दा प्रत्यारोपण शल्यक्रिया के क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।सोमवार को हुई बातचीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.