एम्स की मांग पर सपा सांसदों में रार, रुचिवीरा ने नदवी के दावे को भ्रामक बताकर फेसबुक पर डाली पोस्ट
मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- Moradabad News: रामपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना को लेकर समाजवादी पार्टी के दो मौजूदा सांसदों के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। मुरादाबाद की सपा सांसद रुचिवीरा ने अपने आधिकारिक फेसबुक वाल पर एक पोस्ट साझा करते हुए रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी के उस दावे पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें उन्होंने रामपुर में एम्स बनवाने के लिए मुरादाबाद और संभल के सांसदों की सहमति होने की बात कही थी। रुचिवीरा ने इस दावे को पूरी तरह निराधार और भ्रामक करार देते हुए इसका खंडन किया है। उन्होंने साफ कहा कि इस प्रस्ताव के लिए उनसे या संभल सांसद से कोई सहमति नहीं ली गई और न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी दी गई थी। विवाद की शुरुआत तब हुई जब रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दावा किया कि उन्होंने संसद में रामपुर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.