लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखकर दिल्ली स्थित एम्स की तर्ज पर यूपी में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए नेशनल सेंटर फॉर एजिंग (एनसीए) भवन स्थापित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एम्स में वरिष्ठ नागरिकों को अलग से मानसिक रोग विभाग, आर्थोपेडिक विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग, यूरोलॉजी विभाग और सर्जरी विभाग में इलाज जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि 80 वर्ष से ऊपर के मरीजों को सामान्य तौर पर इलाज में काफी दिक्कत होती है। दिल्ली एम्स में एनसीए स्थापित है। यह भी पढ़ें- यूपी के सरकारी कर्मचारियों के संगठन ने CM योगी से मांगा NCA, कहा-बुढ़ापे में ऐसी सुविधा जरूरी यह वृद्धजनों के लिए समर्पित इलाज का केंद्र ह...