पटना, फरवरी 3 -- एम्स पटना के त्वचा रोग विभाग की प्रमुख डॉ. स्वेतालिना प्रधान को यंग डर्मेटोलॉजिस्ट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें डर्माकॉन-2026, भारतीय त्वचा रोग, यौन रोग एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ संघ के 54वें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। यह सम्मेलन 29 जनवरी से 1 फरवरी तक बेंगलुरु में हुआ। इसमें देशभर के प्रमुख त्वचा रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। यंग डर्मेटोलॉजिस्ट अवॉर्ड 45 वर्ष से कम आयु के चुनिंदा युवा त्वचा रोग विशेषज्ञों को उनके शैक्षणिक कार्य, शोध, मरीजों की देखभाल आदि में योगदान और सामाजिक सेवाओं के लिए दिया जाता है। एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...