गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स गोरखपुर की महिला डॉक्टर का डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करके बैड टच करने और नस्लीय टिप्पणी करते हुए अर्धनग्न होकर धमकी देने के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। देवरिया जिले के रामपुर खास गांव का निवासी आरोपी आदित्य राव गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी का छात्र है। इस मामले में घटना के बाद ही पुलिस ने दो आरोपियों सूरज गुप्ता व अमृत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उधर, घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर नाफोर्ड ( नेशनल फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स) की ओर से सीएम, डीजीपी व अन्य आला अफसरों को पत्र भेजकर पुलिस की प्रशंसा की गई है और तत्काल कानूनी कार्रवाई पर आभार जताया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.