शिवम सिंह, फरवरी 23 -- साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में किराए के फ्लैट में एसी लगवाने के दौरान हुए विवाद में अरुणाचल प्रदेश की एक प्रतियोगी छात्रा और उसकी दो सहेलियों पर नस्लीय टिप्पणी के आरोपों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब यूपी के गोरखपुर शहर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मोहद्दीपुर से एम्स गेट नंबर दो तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर दुर्व्यवहार और बैड टच करने का मामला सामने आ गया है। डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उत्तर पूर्वी क्षेत्र के एक राज्य की रहने वाली डॉक्टर एम्स में परास्नातक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने देवरिया के रहने वाले तीनों आरोपी छात्रों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। डीडीयू के छात्र तीसरे आरोपी की तलाश ...