एम्स की ओपीडी में रिकॉर्ड 5,687 मरीज पहुंचे
गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर। एम्स की ओपीडी में मरीजों की संख्या ने अब तक का रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को संस्थान की विभिन्न ओपीडी में कुल 5,687 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। यह एम्स में एक दिन में दर्ज की गई अब तक की सबसे अधिक ओपीडी संख्या बताई गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को संस्थान पर लोगों के बढ़ते भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है। एम्स प्रशासन के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए यहां पहुंच रहे हैं। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने सभी कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और बड़ी संख्या में मरीजों को व्यवस्थित तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ना संस्थान के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ नई चुनौती भी है। इसके मद्देन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.