रिषिकेष, अप्रैल 15 -- एम्स का आयुष इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग मरीजों को योग भी सिखा रहा है। हरदिन मरीजों को आईपीडी वार्ड में योग सिखाया जाता है। इसके लिये आयुष विभाग ने एजेंडा तैयार किया है। आईपीडी वार्डों में बेड साइड योग, देखभाल कर्ताओं के लिए वेलनेस कार्यक्रम चलाये जा रहे है। संस्थान में होलिस्टिक हेल्थ केयर को बढ़ावा देने के लिए एम्स के आयुष विभाग ने सरकारी नीतियों के अनुरूप वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल को अपनाया है। यह 10 मिनट का कार्य स्थल वेलनेस मॉड्यूल है, जिसके तहत हेल्थ केयर वर्करों को तरोताजा करने तथा तनाव कम करने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। यह भी पढ़ें- मरीजों को योग सिखा रहा एम्स का आयुष विभाग उद्देश्य है कि आयुष प्रणालियां निवारक चिकित्सा (प्रिवेन्टिव हेल्थ) ढांचों में एकीकृत की जा सके। ताकि लोगों की जीवन-शैली, मानस...