नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली एम्स और इसरो मिलकर स्पेस मेडिसिन रिसर्च करेंगे। इसके लिए सोमवार को दिल्ली एम्स और इसरो के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एमओयू साइन किया गया। दोनों संस्थानों के बीच हुई इस साझेदारी का उद्देश्य अंतरिक्ष में मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करना और स्पेस मेडिसिन के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इससे अंतरिक्ष मिशन में फायदा मिलेगा। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) दिल्ली के डायरेक्टर एम. श्रीनिवास और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर (एचएसएफसी) के डायरेक्टर दिनेश कुमार सिंह के बीच यह एमओयू साइन किया गया। एम्स के मुताबिक, इस सहयोग के तहत स्पेस मेडिसिन के क्षेत्र में ग्राउंड आधारित और स्पेस आधारित अनुसंधान के लि...