देवघर, अप्रैल 7 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवघर एम्स में इन हाउस मरीजों के खून व अन्य जांच के लिए एम्स का अपना लैब सोमवार को चालू करा दिया गया है। आयुष्य भवन में तीन जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व इको पूर्व की तरह संचालित है। एम्स ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर में जांच बिलिंग काउंटर व रिपोर्ट वितरण काउंटर बनाया गया है। साथ ही दूसरे छोर पर जांच के लिए ब्लड व अन्य सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। एम्स देवघर का इन हॉउस लैब पूरी तरह से संचालित करने के लिए ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर में 16 काउंटर बनाये गये हैं। इन सभी काउंटरों पर सोमवार को काफ़ी भीड़ देखी गई। वहीं 16 काउंटर में भीड़ के अलावे आभा कार्ड व टोकन नंबर प्राप्त करने के लिए आभा कार्ड काउंटर पर भी काफ़ी भीड़ देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...