देवघर, फरवरी 25 -- एम्स ओपीडी ब्लॉक में प्रीपेड कार्ड का काउंटर खुलेगा। जिससे 24 घंटे प्रीपेड कार्ड जारी होना शुरू हो जायेगा। ओपीडी ब्लॉक में अमृत मेडिकल काउंटर अब ओपीडी के बाहर सिर्फ हो जाने से उक्त रिक्त जगह में प्रीपेड कार्ड का काउंटर खुलेगा। एम्स प्रबंधन की ओर से यही जगह प्रीपेड कार्ड का काउंटर के लिए चिन्हित किया गया है। ओपीडी ब्लॉक के इसी ग्राउंड फ्लोर में मरीज इलाज हेतु अपना टोकन नंबर व बुकलेट प्राप्त करते हैं। जानकारी हो कि वर्तमान एम्स निदेशक प्रो डॉ नितिन एम गंगने के आदेशानुसार केसलेश व्यवस्था से हो रहे दिक्कत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है और 24 घंटे प्रीपेड कार्ड का काउंटर खुला रखने का निर्देश दिया है। जहाँ मरीजों का नगद राशि लेकर प्रीपेड कार्ड बनाकर उसमें पैसे डाले जायेंगे। साथ ही पहले से बना प्रीपेड कार्ड में पैसे जमा करने...