रिषिकेष, अप्रैल 7 -- मनोहर काला। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार एम्स ऋषिकेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहले दिन पब्लिक हेल्थ से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें ग्रुप डिस्कशन के कई सत्र भी हुए। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि एम्स में हो रहा साक्ष्य-आधारित अनुसंधान क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने एम्स ऋषिकेश को 'वन हेल्थ' के क्षेत्र में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने कहा कि चिकित्सा, पशु चिकित्सा और पर्यावरण विज्ञान जैसे क्षेत्रों के समन्वित प्रयासों से ही समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि प्रो. सुनीला गर्ग ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को मजबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.