एम्स : 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का समापन
देवघर, सितम्बर 8 -- 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत एम्स देवघर के नेत्र रोग विभाग की ओर से 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलाए गए जागरूकता अभियान का मंगलवार को समापन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नेत्रदान, कॉर्नियल ब्लाइंडनेस तथा मृत्यु के बाद नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का विवरण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), देवीपुर में एम्स देवघर के एमबीबीएस विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को नेत्रदान की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित लोगों के जीवन में दान किए गए कॉर्निया की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने नेत्रदान को लेकर समाज में प्रचलित विभिन्न भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.