देवघर, अप्रैल 24 -- देवीपुर, प्रतिनिधि एम्स देवघर में वयस्क टीकाकरण और रेबीज रोकथाम पर केंद्रित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। ज्ञानवर्धक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो.डॉ. नितिन एम गंगने, डीन अकादमिक, डीन क्लिनिकल रिसर्च, डीन परीक्षा, चिकित्सा अधीक्षक, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य तथा अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध रेबीज शोध विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती का मुख्य वक्तव्य रहा। उन्होंने रेबीज की रोकथाम व नियंत्रण पर अपने व्यापक कार्यों को साझा करते हुए व्यावहारिक रणनीतियों और जनस्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में विशेष टीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.