देवघर, फरवरी 27 -- देवघर, प्रतिनिधि एम्स देवघर में वयस्क टीकाकरण ओपीडी का शुरूआत गुरुवार से किया गया है। औपचारिक उद्घाटन एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो.डॉ. नितिन एम गंगने ने फीता काटकर किया। डॉ. अरशद अयूब व डॉ. सुनील पाणिग्रही बने प्रभारी :- यह ओपीडी सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के अंतर्गत स्थापित की गई है। जिसका प्रभारी के रूप में डॉ. अरशद अयूब व डॉ. सुनील पाणिग्रही वयस्क टीकाकरण प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जो इससे जुड़े कार्यों को संपादित करेंगे। फिलहाल सप्ताह में तीन दिन होंगे संचालित :- देवघर एम्स में ओपीडी फिलहाल सप्ताह में तीन दिन संचालित होंगे। जो एम्स प्रबंधन द्वारा निर्णय कर कार्य दिवस तय की जाएगी। वयस्क टीकाकरण सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेगी। जो अभी प्रारंभ ...