गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर। गंभीर मरीजों को ओपीडी से पैथोलाजी तक पहुंचाने के लिए एम्स ने एंबुलेंस की व्यवस्था की है। इससे चलने में असमर्थ और गंभीर मरीजों को जांच कराने के लिए 300 मीटर की दूरी पैदल, ह्वीलचेयर या स्ट्रेचर से नहीं तय करनी पड़ेगी। कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि गंभीर और चलने में असमर्थ मरीजों को ओपीडी से पैथोलाजी तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जिसका इस्तेमाल मरीज कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Gonda News: तीन रोगी वाहनों में दो के थम गए चक्के, मरीज परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...