देवघर, मार्च 10 -- देवघर एम्स के ऑर्थो विभाग में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत एक मरीज को दूसरा सबसे बड़ा लाभ मिला है। उस आधार पर मरीज के कंधे का नि:शुल्क ऑपरेशन मंगलवार को किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 2 लाख 32 हजार रुपए के खर्च वाले मरीज के कंधे का ऑपरेशन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत पैकेज उपलब्ध नहीं था। उसके बाद वरीय डॉक्टर की रिपोर्ट पर आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज को लाभ दिया गया है। देवघर एम्स में गरीब मरीज के लिए बड़ी राशि का यह दूसरा लाभ बताया जा रहा है। मरीज के परिजनों ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का पैकेज नहीं रहने के कारण थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन वरीय डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर आयुष्मान भारत योजना से लाभ मिल गया है, जो किसी वरदान से कम नहीं है। मंगलवार को मरीज के कंधे का ऑपरेशन किया जाएगा।...