गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स ने लंबे समय से चल रहे चेहरे के गंभीर दर्द के इलाज में एक और सफलता हासिल की है। 79 वर्षीय मरीज पिछले 15 वर्ष से चेहरे के असहनीय दर्द से पीड़ित था। एम्स की एनेस्थीसियोलॉजी, पेन मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर की टीम ने रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) तकनीक से मरीज को राहत दिलाई है। इलाज करने वाले एनेस्थीसियोलॉजी, पेन मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मरीज को ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया की दिक्कत थी। इस बीमारी में बिजली के झटके जैसा दर्द होता है। इसमें मरीज खाना खाने के दौरान चेहरे के दाहिने हिस्से में बिजली के झटके जैसा तेज दर्द होता था, जो माथे और नाक तक फैल जाता था। यह भी पढ़ें- युवाओं में चेहरा बदलवाने की चाहत; सर्जरी के क्रेज पर क्या बोले एम...