नई दिल्ली, मार्च 31 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणापत्र में सत्ता में आने पर राज्य को 'विकसित केरल' बनाने का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया गया है, जिसमें क्षेत्र-विशिष्ट आर्थिक विकास, वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में राज्य की पहचान और महिलाओं व गरीब परिवारों के कल्याण पर विशेष जोर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर द्वारा जारी इस घोषणापत्र में केरल को विश्व स्तर का पर्यटन स्थल बनाने और प्रमुख शहरों को विशेष आर्थिक केंद्रों के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है। घोषणा पत्र में पार्टी ने विभिन्न शहरों के लिए विशिष्ट विकास मॉडल प्रस्तावित किए हैं। तिरुवनंतपुरम को सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार की राजध...