रिषिकेष, अप्रैल 17 -- एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार को एकीकृत कैंसर वेलनेस क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इस क्लीनिक की कैंसर रोगियों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने क्लीनिक का वर्चुवली उद्घाटन किया। इस दौरान आयुष न्यूज लेटर गंगा प्रवाह का विमोचन भी किया गया। निदेशक ने बताया कि यह क्लीनिक भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्ध और हर्बल चिकित्सा के साथ जोड़कर रोगियों और उनके परिजनों की मदद करेगा। निदेशक ने युवा शोधकर्ताओं और रेजिडेंट डॉक्टरों को इस क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और पारंपरिक एवं आधुनिक चिकित्सा को त्रिवेणी संगम की संज्ञा दी। यह भी पढ़ें- एम्स ऋषिकेश में आसान हुआ कैंसर का इलाज संस्थान के संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रो. सौर...