पटना, मई 6 -- मद्य निषेध विभाग ने दनियावां थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस में छिपाकर शराब की सप्लाई कर रहे तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। एम्बुलेंस के साथ एक कार से भी बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1.65 लाख रुपये बताई जा रही है। एम्बुलेंस से 760 पीस टेटरापैक और 126 केन बीयर बरामद की गई। मौके से एम्बुलेंस चालक अविनाश कुमार (जेठुली, पटना) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अविनाश की निशानदेही पर एक लाइनर और एक अन्य धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया, जो कार से शराब ले जा रहे थे। कार से 96 पीस केन बीयर बरामद की गई। यह भी पढ़ें- यूपी से भोजपुर आ रही तीन लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त गिरफ्तार सप्लायर में करण कुमार (हनुमान नगर, पटना) और अभिषेक कुमार (हिलसा, नालंदा) शामिल हैं। जांच में सामने आया कि एम्बुलेंस ...