एम्बुलेंस में घंटो फंसे मरीज,कई की छूटी फ्लाइट-ट्रेन
सोनभद्र, जून 29 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत रविवार देर रात्रि में एनएच-39 पर अनपरा-रेनुकूट के बीच कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। बैरपान के निकट राख ले जा रहे एक ट्रेलर के लगभग 11 बजे रात्रि में पलट जाने से यह हालात पैदा हुए। जाम लगने से कई एम्बुलेंस में फंसे मरीजों और रेल एवं फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों की भारी फजीहत इस दौरान हुई। सूचना पाकर मौके पर अनपरा एवं पिपरी थानों की पुलिस पहुंची तो लेकिन उनको राख लदा वाहन हटाने के लिए हाइड्रा-जेसीबी आदि तलाशने में काफी समय लग गया। इस दौरान कई किलोमीटर पैदल चल कर लोगों ने जाम से बाहर आ दूसरे वाहन बुला गंतव्य को रवाना हुए लेकिन मरीजों और बुजुर्गो के लिए कोई विकल्प नही था। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष जख्मी सुबह लगभग छ: बजे एक तरफ का रास्ता साफ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.