एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से बच्चे की मौत पर जांच के आदेश
बोकारो, मई 21 -- एंबुलेंस में आक्सीजन खत्म होने से बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो नप के ढोरी बस्ती बड़कीटांड़ निवासी जितेंद्र कुमार गोस्वामी के नौ वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार की बीते 18 मई की रात मौत के मामले में बेरमो एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इस जांच दल में अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो के उपाधीक्षक, सीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल करगली के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और बेरमो के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को शामिल किया गया है। एसडीएम ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा है कि एम्बुलेंस वाहन में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कराने वाले जिम्मेदार पदाधिकारी अथवा कर्मी का नाम चिह्नित करते हुए एक सप्ताह के अंदर जांच प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मालूम हो कि इस घटना के बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.