दुमका, जनवरी 28 -- पारिवारिक विवाद में एंबुलेंस चालक ने आत्महत्या की -जामा के बारापलासी के मकनी गांव का था एंबुलेंस चालक दुमका, प्रतिनिधि दुमका के सिविल सर्जन कार्यालय के कैंपस के एक कमरे से फांसी के फंदे से लटके एंबुलेंस चालक के शव को बरामद किया गया। यह घटना 25 जनवरी की देर रात की है। 26 जनवरी की सुबह में स्थानीय लोगों को पता चला कि कमरे में एंबुलेंस कर्मी करण कुमार का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक जामा थाना अन्तर्गत बरापलासी के मखनी गांव का निवासी था। वह 25 जनवरी को घर पर ही था। घर में परिवार वालों से कुछ बातों को लेकर विवाद हो गया। वह आवेश में दुमका पहुंचा और अपने कमरे में जाकर फांसी के फंदे से लटककर जान दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.