एम्बुलेंस को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ केस
रुडकी, जून 25 -- मंगलौर, संवाददाता। दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुकुल नारसन चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी एनएचएआई की एम्बुलेंस को टक्कर मार दी थी। हादसे में मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नितिन कुमार निवासी जैनपुर सहारनपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जून की रात को हाईवे पर एक दुर्घटना हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही एम्बुलेंस सेवा को अलर्ट किया गया। चालक भूपेंद्र कुमार और डॉक्टर शुभम कुमार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर नारसन चौकी के हेड कांस्टेबल सहनसरपाल और होमगार्ड लोमश भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.