बलिया, जून 30 -- बलिया, संवाददाता। जनपद में सोमवार को एम्बुलेंस के सायरन के बीच नवजात की किलकारी गूंज उठी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गर्भवती को हुई प्रसव पीड़ा के बाद नाजुक हालात में कर्मचारियों ने एम्बुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया, जिससे जच्चा-बच्चा की जान बच सकी। प्रसव पीड़ा के अंतिम समय में सूचना मिलने के बाद महज 11 मिनट में पीड़ित तक पहुंची 102 एम्बुलेंस पूरे परिवार के लिए मसीहा साबित हुई। यह भी पढ़ें- 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारीगर्भवती महिला की स्थिति गड़वार क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अनिल गुप्ता की 34 वर्षीय पत्नी रंजना गुप्ता गर्भवती थीं। रंजना को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिजनों ने सुबह 9.07 बजे एम्बुलेंस के लिए '102' हेल्पलाइन नंबर पर फोन घुमाया। काल कंट्रोल रुम से जुड़ते ही आपरेटर ने इलाके में...