मिर्जापुर, फरवरी 10 -- हलिया। प्रोग्राम मैनेजर चन्द्रप्रकाश पाण्डेय ने मंगलवार को हलिया में 108 और 102 एंबुलेंस का निरीक्षण किया। एंबुलेंस कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहाकि रिस्पांस टाइम में कमी लाएं। जीवन रक्षक उपकरणों और दवा की जांच की। एंबुलेंस में लगे पीसीआर, डीवीआर, लाक बुक, रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की। एम्बुलेंस कर्मियों को एप्रन ड्रेस अनिवार्य रूप से पहनने तथा एम्बुलेंस की नियमित साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी रजिस्टरों को अद्यतन रखने, कॉल रिस्पॉन्स समय में सुधार लाने तथा मरीजों को त्वरित, सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एम्बुलेंस में उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों, दवाओं, ऑक्सीजन की उपलब्धता की जांच की। प्रोग्राम मैनेजर ने कहाकि 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं आपात परिस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.