एम्बुलेंस के फर्श के नीचे बने गुप्त खाने से 81 किलो गांजा बरामद
सोनभद्र, अगस्त 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत हाथीनाला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए एम्बुलेंस, मोबाइल फोन और नगदी भी कब्जे में लिया है। बरामद गांजा और वाहन समेत कुल माल की अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है।चुर्क पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात एएनटीएफ यूनिट लखनऊ को सूचना मिली थी कि ओडिसा से एम्बुलेंस में गांजा लादकर दुद्धी मार्ग के रास्ते हाथीनाला होते हुए सुल्तानपुर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.