हमीरपुर, मार्च 30 -- मौदहा, संवाददाता। सिसोलर-टिकरी मार्ग पर एम्बुलेंस की टक्कर से थाना सिसोलर ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार एक होमगार्ड और पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।थाना सिसोलर के बक्छा गांव निवासी पीआरडी जवान 55 वर्षीय रंग बहादुर अपने साथी 50 वर्षीय होमगार्ड इन्द्रबहादुर के साथ थाना सिसोलर जा रहे थे। दोनों की इसी थाने में ड्यूटी है। दिन के करीब 12 बजे के आसपास टिकरी-सिसोलर मार्ग पर सरकारी एम्बुलेंस ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से होमगार्ड को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.