बेगुसराय, मार्च 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य एम्बुलेंस कामगार यूनियन (सीटू संबद्ध) के बैनर तले एम्बुलेंस कर्मियों का जिला इकाई सम्मेलन रविवार को रणदिवे भवन कपस्या चौक बेगूसराय में संपन्न हुआ। सीटू राज्य सचिव अंजनी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में एम्बुलेंस कर्मियों समेत देशभर के मजदूर आंदोलन के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी की जा रही हैं। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण श्रम कानूनों और संवैधानिक अधिकारों पर हमला हो रहा है। कहा कि इससे मजदूर वर्ग की एकता कमजोर हो रही है। एम्बुलेंस कर्मी 24 घंटे तक ड्यूटी करते हैं। लेकिन उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती जबकि वेतन का बड़ा हिस्सा ठेका कंपनियों द्वारा हड़प लिया जाता है। सम्मेलन में एम्बुलेंस कर्मियों ने सरकार के सामने कई अहम मांगें रखीं। इनमें एम्बुलेंस कर्मियों को स्थायी सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.