एम्बुलेंस-ऑटो की टक्कर में 10 दिन बाद हुआ मुकदमा
आगरा, मई 21 -- जगदीशपुरा के बिचपुरी क्षेत्र में 10 मई को एम्बुलेंस और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के करीब 10 दिन बाद मृतक के परिजन थान सिंह निवासी सदरवन ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात एम्बुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव सदरवन निवासी थान सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना 10 मई सुबह आठ बजे करीब ही है। उनके भाई नेम सिंह दिल्ली से ऑटो लेकर परिवार के सदस्यों के साथ गांव सदरवन शादी में शामिल होने आ रहे थे। ऑटो में शिवम, प्रशांत, निखिल और कांता देवी सवार थे। आरोप है कि बिचपुरी स्थित पाठक मार्बल के सामने पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि नेम सिंह और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, निखिल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कांता और प्रशांत का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.