कौशाम्बी, फरवरी 28 -- रामनाथ सिंह महाविद्यालय में छह दिवसीय एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम महिंद्रा प्राइड क्लासरूम और नंदी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रशिक्षक अनूप कुमार शुक्ला और समीर खोखर ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, साक्षात्कार की तैयारी और डिजिटल दक्षता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया। समापन के अवसर पर प्रबंधक डॉ. श्रीकृष्ण पटेल ने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा से ही युवा प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ सकते हैं। संचालनकर्ता प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने रोजगार के बदलते परिदृश्य की जानकारी दी। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी दौरान राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचसी चायल की टीम ने छात्र-छात्राओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.