बरेली, मार्च 7 -- मुख्यमंत्री ने बीते दिनों लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर एम्प्लायमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया था। इसके लिए नवाबगंज में जगह चिह्नित की गई थी। इस जमीन पर कृषि विभाग का फॉर्म हाउस होने के चलते अब नई जगह का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीती नवंबर में 100 एकड़ जमीन चिह्नित कर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर एम्प्लायमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया था। इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और रोज़गार के अवसर प्रदान करना है। इसमें स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर, इनोवेशन लैब, स्टार्टअप सपोर्ट हब और प्लेसमेंट सेल एक ही स्थान पर स्थापित किए जाएंगे। हब में छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की जर...