एमेनिटी अकादमी अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग की बनी चैंपियन
रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी और रुद्रा लायंस क्रिकेट अकादमी के बीच एमेनिटी ग्राउंड में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एमेनिटी अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुद्रा अकादमी को 112 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमेनिटी अकादमी ने निर्धारित 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 257 रन बनाए। टीम की ओर से निदिश पचौरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 122 गेंदों में 107 रनों की शतकीय पारी खेली। अंशुल ने 27 और अक्ष चौहान ने 28 रनों का योगदान दिया। रुद्रा लायंस की ओर से आदित्य, रुद्रा और आरनीष ने दो-दो विकेट हासिल किए। 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रा लायंस क्रिकेट अकादमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.