रांची, अप्रैल 2 -- रांची। एमिटी यूनिवर्सिटी में एनएसएस, एनसीसी और स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के सहयोग से रिम्स के साथ मिलकर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल 120 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। दाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें भविष्य के लिए रक्तदान कार्ड दिए गए। साथ ही, एमिटी लॉ स्कूल द्वारा यातायात जागरुकता पर विधिक सहायता कार्यक्रम चलाया गया। स्वयंसेवकों ने चालकों को सड़क सुरक्षा और कानूनी दस्तावेज के महत्व की जानकारी दी। कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...