गौरीगंज, मई 22 -- अमेठी,संवाददाता। अमेठी के जगदीशपुर स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का समापन हुआ। समारोह में शिक्षण सत्र 2025-26 के नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों को शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर, खेल, संगीत, कला एवं नृत्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूर्णिमा घोषाल एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोक एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचा...