प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- पट्टी तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के सोनाही, निवासी अधिवक्ता अब्दुल मुकीम को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में एमिकस क्यूरी यानी न्याय-मित्र नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान दीपक सिंह, त्रिलोचन सिंह, जुम्मन खान, पूर्व प्रधान औरंगज़ेब, आशुतोष सिंह, मोहम्मद वसीम, बबलू सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...