बहराइच, मार्च 29 -- रुपईडीहा। नेपाल में 4 बार के प्रधानमंत्री रहे केपी शर्मा ओली व नेपाली कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता रमेश लेखक को शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 28 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी को लेकर पूरे नेपाल के एमाले के नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध करने लगे। शनिवार को पड़ोसी नेपाली उप महानगर पालिका नेपालगंज में बांके जिले के एमाले के अध्यक्ष निरक गुरुंग के नेतृत्व में एमाले के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। सभी आंदोलन कारी निरक गुरुंग के नेतृत्व में रविवार को बांके के जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम बांके दिल बहादुर तामांग को नेपाल के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से इसे राजनैतिक प्रतिशोधात्मक कार्यवाही करार दिया और दोनों नेताओं की रिहाई की ...