भागलपुर, नवम्बर 10 -- शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रहे केसीएल यानी कहलगांव क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के पांचवें दिन रविवार को तीन लीग मैच खेले गए। पांचवें दिन का पहला और 11वां लीग मैच एमसीसी कहलगांव और माही इलेवन टीमों के बीच खेला गया। माही इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीसी कहलगांव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जवाब में उतरी माही इलेवन की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी। एमसीसी कहलगांव की टीम ने 42 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का खिताब चंदन कुमार को दिया गया, जिन्होंने 28 गेंद पर 64 रन बनाए। 12वां लीग मैच इंडियन ग्राफिक्स और बाबा इलेवन की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बाबा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.