एमसीपीआईयू ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना
मुजफ्फरपुर, जून 6 -- साहेबगंज। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को हरिनारायण पासवान के नेतृत्व में एमसीपीआई (यू) ने धरना दिया। सदस्यों ने उर्वरक की कालाबाजारी, प्रखंड अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं जीवनोपयोगी खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाने, रसोई गैस की सुगम उपलब्धता कराये जाने, दाखिल खारिज, परिमार्जन का समय पर निबटारा करने, प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इससे संबंधित ज्ञापन बीडीओ और सीओ को सौंपा। चंद्रमोहन प्रसाद, नंदकिशोर तिवारी, भूपनारायण सिंह, राधिकारमण प्रसाद, बाबूलाल सहनी आदि थे। यह भी पढ़ें- एमसीपीआईयू ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना यह भी पढ़ें- हंटरगंज में भ्रष्टाचार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.