नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 54 हजार 623 लावारिस कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण किया है। साथ ही, निगम ने विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त सभी जोन के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवैध डायरियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि निगम ने अब तक अवैध डेयरियों के खिलाफ 353 नोटिस और 689 चालान किए गए। इसके अलावा भी 184 अवैध डेयरियों को सील व ध्वस्त किया। अब तक सड़कों से छह हजार 347 पशु, मवेशियों को पकड़ कर गौशाला भेजा गया। साथ ही, अब तक निगम ने 731 बंदरों को पकड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.