नई दिल्ली, जुलाई 14 -- - दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर जाम की समस्या को देखते हुए निगम को भेजा सुझाव - कहा, जब तक कोई अन्य व्यव्यस्था नहीं होती, कैशलेस कर समस्या का समाधान किया जाए यह भी पढ़ें- एमसीडी टोल नाकों को पूरी तरह कैशलेस करने का सुझावजाम की समस्या का समाधान नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर नगर निगम के टोल नाकों की वजह से लगने वाले भीषण जाम की समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि जब तक टोल वसूली की कोई नई व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक मौजूदा टोल नाकों को पूरी तरह कैशलेस कर दिया जाए, ताकि गाड़ियों की लंबी कतारों से राहत मिल सके।कैशलेस व्यवस्था का लाभ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली की सीमाओं से रोजाना लाख...