नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली नगर निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही निगम के संविदा कर्मियों को स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए। इस दौरान नियुक्ति पत्र मिलते ही कई लोगों के आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एनडीएमसी की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से आज 109 परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति के रूप में नई आशा मिली है। उन्होंने कहा कि यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि परिवारों के भविष्य को संबल देने वाला जीवनभर का सहारा है। मुख्यमंत्री ने विशेष खुशी जताई कि नियुक्ति प्राप्त करने वालों में 90 महिलाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- एनडीएमसी के दिवंगत कर्मचारियों के 109 परिजनों को मुख्यमंत्री ने सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्...