कानपुर, अक्टूबर 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एमसीए पोर्टल पर तकनीकी खामियों को देखते हुए मर्चेंट्स चैंबर ने केंद्र सरकार से दो महीने की अतिरिक्त मोहलत मांगी है। चैंबर ने कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल को पत्र भेजकर वार्षिक फाइलिंग की समयसीमा 29 अक्तूबर से बढ़ाने की मांग की है। अध्यक्ष मयंक खन्ना व वाइस प्रेसिडेंट वर्षा सिघांनिया की ओर से भेजे पत्र में कहा गया कि पोर्टल पर बार-बार तकनीकी त्रुटियां, धीमी गति और बीच-बीच में सेवाएं बाधित होने से कंपनियों और पेशेवरों को परेशानी हो रही है। कई बार फाइलिंग के लिए बार-बार प्रयास करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी के साथ समयसीमा चूकने का दबाव भी बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...