मैनपुरी, अप्रैल 26 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में सुधींद्र देव शुक्ला स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में ​एमसीए पिंक ने स्टेडियम को 5 रनों से हराकर विजेता कप अपने नाम किया। मुख्य अति​थि ने ​खिलाड़ियों को पुरुस्कार प्रदान किए। एमसीए पिंक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाए। राजवर्धन ने 49, आर्यन ने 23 और आकर्ष ने 22 रनों का योगदान दिया​। स्टेडियम के अतुल ने दो और शौर्य ने एक विकेट प्राप्त किया। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम की टीम 25 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। शौर्य ने 68, आशुतोष ने 37 और प्रिंस ने 18 रन बनाए। एमसीए पिंक के यश यादव ने दो​ विकेट और आरुष शाक्य ने एक ...