एमसीए पिंक ने स्टेडियम को पांच विकेट से हराकर जीता फाइनल
मैनपुरी, अप्रैल 26 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में सुधींद्र देव शुक्ला स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में एमसीए पिंक ने स्टेडियम को 5 रनों से हराकर विजेता कप अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरुस्कार प्रदान किए। एमसीए पिंक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाए। राजवर्धन ने 49, आर्यन ने 23 और आकर्ष ने 22 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम के अतुल ने दो और शौर्य ने एक विकेट प्राप्त किया। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम की टीम 25 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। शौर्य ने 68, आशुतोष ने 37 और प्रिंस ने 18 रन बनाए। एमसीए पिंक के यश यादव ने दो विकेट और आरुष शाक्य ने एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.